छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की रिमांड बढ़ी…

रायपुर। शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को आज कोर्ट में पेश किया गया. यहां सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. बता दें कि आज ही चारों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी, जिसके बाद कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने फिर 14 की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया था. पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया. ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया.

Related Articles

Back to top button