featureछत्तीसगढ़रायपुर

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र एवं नगदी रकम बरामद पुलिस की त्वरित कार्यवाही

उमावाणी न्यूज़

दिनाँक-20/11/26

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र एवं नगदी रकम बरामद
पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मध्य जोन थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.11.2026 को परिवार सहित वाराणसी जाने के दौरान घर में ताला लगाकर गए थे। दिनांक 20.11.2026 को वापस आने पर घर के अंदर चोरी होने की जानकारी मिली। घर के बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र, नगदी रकम एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्री तारकेश्वर पटेल (डी सी पी),मध्य जोन श्री विवेक पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, के दिशानिर्देशन एवं श्री रमाकांत साहू एसीपी सिविल लाइन के सुपरवीजन मे प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही थाना प्रभारी तेली लीबंधा एवं उनकी टीम द्वारा श्याम सोना, पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी किए गए सामान को घर के ऊपर छत की सीढ़ी के पास छिपाकर रखना बताया गया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र 12 नग, नगदी रकम एवं सब्जी काटने का चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। कार्यवाही मे थाना के psi चंद्र कुमार,प्रधान आरक्षक राम नारायण पटेल,आर विंध्यराज, आर मंजीत का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

श्याम सोना पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर (छत्तीसगढ़)
जप्त संपत्ति
सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र 12 नग, नगदी जुमला 89 हजार 495 रूपये रकम एवं सब्जी काटने का चाकू

Related Articles

Back to top button