छत्तीसगढ़
खनिज विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही 1 हाइवा समेत 5 ट्रैक्टर जप्त

मनेद्रगढ़. कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध उत्खनन /परिवहन/भंडारण में संलिप्त वाहनों पर लगातार कारवाही कर रही है ।बता दे की खनिज विभाग द्वारा विगत 15 दिनों में 20 वाहनों पर कार्यवाही कर चुकी है ।दिनांक 02.05.2024 को भी 5 ट्रैक्टर इन 1 हाइवा को जप्त किया गया है ।03 वाहनों में रेत 03 वाहनों में गिट्टी भरा हुआ है सभी वाहनों को जप्त कर कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया है ।वाहनों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम (विकास एवं विनियम )अधिनियम 1957 ,छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की गई है ।
कार्यवाही में ये रहे शामिल -दयानंद तिग्गा (खनि अधिकारी ),आदित्य मानकर (खनि निरीक्षक ),सुंदर साहू खनिज सुपरवाइजर ,उपेंद्र सिंह खनिज सिपाही ,राजकुमार यादव खनिज सिपाही ।




