featureरायपुर

डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के द्वारा प्राचार्य डॉ.प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उमा वाणी समाचार

डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के द्वारा प्राचार्य डॉ.प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत तोरण सज्जा, कलश सज्जा, नेल आर्ट एवं केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉ.विनोद कुमार जोशी ने समिति एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।तोरण सज्जा के निर्णायक डॉ नम्रता शर्मा,डॉ स्मिता शर्मा एवं डॉ आस्था मिश्रा रही,जिसमें विभा श्रीवास प्रथम, तृषा सिन्हा द्वितीय एवं हर्षिता फ़ुटान तृतीय स्थान पर रही। कलश सज्जा के निर्णायक डॉ कल्पना राय,डॉ मोनीषा साहू एवं जागृति सोनकर रही,जिसमें प्रथम नीलम प्रधान,द्वितीय हर्षिता फ़ुटान,नमिता फ़रिकार एवं निकिता ध्रुव तृतीय स्थान पर रही।नेल आर्ट के निर्णायक डॉ दीप्ति झा,डॉ कंचन गिलहरे एवं रिंकी गुप्ता रही,जिसमें सिया साहू प्रथम,इंदु एवं करीना टंडन द्वितीय तथा जीत धीवर तृतीय रही।केश सज्जा के निर्णायक डॉ रूपा सल्होत्रा,डॉ मनीला दुबे एवं डॉ ज्योतिबाला साहू रही,जिसमें प्रथम हर्षिता फ़ुटान,द्वितीय सानिया बेग,तृतीय नमिता फरिकार एवं सांत्वना श्वेता देवांगन रही।सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की संयोजक डॉ निधि गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया समिति के सदस्यों डॉ. श्वेता अग्निवंश, डॉ. श्रद्धा मिश्रा मौसमी लहरे एवं नयनी टांडी का कार्यक्रम के सफल संयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर डॉ मनीषा शर्मा,डॉ प्रीति श्रीवास्तव, डॉ ज्योति मिश्रा,डॉ चंचल चतुर्वेदी,डॉ निशा बारले सहित सभी अतिथि प्राध्यापकों एवं आफिस स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

Related Articles

Back to top button