अपराधछत्तीसगढ़

शराब पार्टी में मर्डर 8 बदमाशों ने पत्थर से कुचल दिया सिर

दुर्ग । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबलोदा गांव में बीती देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो पाए। पुलिस के मुताबिक 8-9 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात 12:00 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां जाकर जांच करने पर मृतक की पहचान एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव ( 35 साल ) निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ब्रूसली आदतन अपराधी किस्म का था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसीके बीच वाले लोगों ने की है। उन लोगों ने पहले ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जब वो वहीं पर ढेर हो गया तो पास पड़े पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदेहियों को उठाया भी गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button