छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तोखन साहू को केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने पर दी बधाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्री तोखन साहू को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में श्री तोखन साहू को जगह प्रदान की है। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व प्रदान करने एक नए विजन के साथ प्रदेश को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button