राष्ट्रीय

राममंदिर की सुरक्षा में तैनात स्‍पेशल सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की गोली लगने से मौत

अयोध्‍या. अयोध्‍या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात स्‍पेशल सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे लगी यह अभी तक साफ नहीं है। सूचना पर आईजी-एसएसपी सहित पुलिस के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। बुधवार की सुबह-सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से श्री राम जन्‍म भूमि परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल कुछ भी पुख्‍ता तौर पर नहीं कहा जा रहा। जवान की मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया।

जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। उसकी उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां खून से लथपथ हाल में देखा तो आनन-फानन में अस्‍पताल लेकर पहुंचे। वहां से घायल जवान को ट्रामा सेंअर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button