छत्तीसगढ़

अवैध प्लॉटिंग करने वाले 146 भू स्वामियों को नोटिस

बिलासपुर, अवैध प्लॉटिंग के सिलसिले में तखतपुर अनुविभाग के 14 गावों के 146 भू स्वामियों को नोटिस जारी की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम तखतपुर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ ने नोटिस जारी की है। उन्हें 9 तारीख को शाम 5 बजे तक वैध कागजात प्रस्तुत करने की मोहलत दी गई थी। जवाब प्रस्तुत नहीं करने वालों के प्लॉट पर बुलडोजर की कार्रवाई की जायेगी। सभी भूस्वामी बिलासपुर शहर के आसपास के रहने वाले गावों से हैं। उनके द्वारा भूमि की अवैध प्लॉटिंग कर छोटे छोटे टुकड़ों में भूखण्ड बेची जा रही है। न तो उन्होंने कॉलोनाइजर लाइसेंस लिया है और न ही नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराया है।

अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तखतपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन 146 भू स्वामियों और अवैध प्लॉट काटने वालों को नोटिस जारी की गई है, उनमें उसलापुर के 3, नीरतु के 1, घुरू के 17, सैदा के 15, अमेरी के 13, पेंडारी के 17, समलपुरी के 3, सकरी के 9, छतौना के 9,भरनी के 8, मेंड्रा के 29, लोखंडी के 9, हांफा के 11 तथा जोकी के 2 लोग शामिल हैं। कुछ अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खुद के नाम पर भूमि है जबकि कुछ लोग भूमि स्वामियों से अवैध रूप से एग्रीमेंट लिखाकर भूमि पर प्लॉटिंग करवा रहे हैं।

सकरी तहसील के अंतर्गत ग्राम अमेरी, लोखंडी, विंध्यासेर,नीरतू, काठाकोनी के अवैध प्लॉटर जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें विनोद माधवानी, लवकुमार सिंह सरकंडा, ममता पाण्डेय अंबिकापुर, गणेश राम, बजरंग लाल, संतकुमार गुप्ता अमेरी, राधेश्याम साहू, तिलकनगर, सुजीत सिंह, विजय नथानी, नीलिमा जॉन अमेरी, रमनदीप सलूजा, जेठानंद ला, सिंधी कॉलोनी, पुष्पा पिता रामेश्वर, शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई लोखंडी, उदय खांडे, छतलाल तिहारु लोखंडी, सतबतीं बाई, बाजहीन पिता तिहारू, संतकुमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहरू और जुबैर कुरैशी तारबहार को नोटिस जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button