छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में मरी लाखों मछलियां, शराब फैक्ट्री का दूषित पानी छोड़ने से मौत की आशंका

मुंगेली। छत्तीसगढ़ मुंगेली के सरगांव क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में लाखों मछलियां मरी पाई है, शराब फैक्ट्री का दूषित पानी नदी में छोड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। अपशिष्ट पदार्थ से नदी का जल भी मैला हो गया है, कुछ महीने पहले पथरिया SDM भरोसा राम ठाकुर ने भाटिया शराब फैक्ट्री मर्चेंट के प्रबंधक को नोटिस भी जारी किया था. SDM ने शराब फैक्ट्री के दूषित पानी को नदी में छोड़ने से जलीय जीव के खतरे को लेकर आशंका जताई, लाखों मछलियों की मौत पर SDM ने अब पर्यावरण बोर्ड को पत्र लिखने की बात कही है।

मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के धुमा में भाटिया वाइन संचालित है, यहां से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा रहीं है, मुंगेली जिले की जीवनदायिनी कही जाने वाली शिवनाथ नदी को दूषित कर रहा है, जिस वजह से नदी में लाखों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई है। यहां रहने वाले करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने जीव जंतु को खतरे की आशंका को लेकर SDM को जानकारी दी थी।

पथरिया SDM ने फैक्ट्री के प्रबंधक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। साथ ही पर्यावरण विभाग से प्रतिवेदन मांगाया गया था ताकि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। लेकिन अधिकारियों ने नोटिस देकर अपनी औपचारिकता निभा दी और उस फैक्ट्री पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। शराब फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी किस तरह से शिवनाथ नदी को दूषित कर रहा है, इसका अंदाजा मछलियों की मौत से लगाया जा सकता हैं। ग्रामीण भी वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button