रायपुर

प्रतिवर्षानुशार इस वर्ष भी शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद कौशल यादव चौक काली माता मंदिर आकाशवाणी के सामने 25 जुलाई, 2024 सु

छत्तीसगढ़ यादव समाज
पंं क्रं,181/90
द्वारा प्रतिवर्षानुशार इस वर्ष भी शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद कौशल यादव चौक काली माता मंदिर आकाशवाणी के सामने 25 जुलाई, 2024 सुबह 10 बजे शहीद दिवस मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ यादव समाज के समस्त प्रकोष्ठों सरंक्षक प्रांतीय प्रकोष्ठ जिला प्रकोष्ठ नगर प्रकोष्ठ महिला प्रांतीय प्रकोष्ठ जिला प्रकोष्ठ नगर प्रकोष्ठ युवा प्रांतीय प्रकोष्ठ जिला प्रकोष्ठ नगर प्रकोष्ठ तथा समस्त वार्ड अध्यक्षगण समस्त सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे। तथा समाज द्वारा स्कूल के बच्चों को पेन कापी पेंशिल इत्यादि स्कूल सामग्री वितरित किए गए। और छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा शाम 8 बजे रायपुर राजधानी के जयस्तंभ चौक रायपुर छत्तीसगढ़ में शहीद कौशल यादव को याद करते हुए। शहीद के छायाचित्र फोटो के सामने मोमबत्ती जलाकर एवं माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम नगर निगम के संस्कृति विभाग से स्वीकृति कार्यक्रम है। इसके बावजूद नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के पास शहीद कौशल यादव के पुण्य तिथि के अवसर पर शहीद दिवस में उपस्थित नहीं रहे। जो कि हमारे छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल में निराशा एवं आक्रोश व्यक्त हैं। जबकि शहीद एक समाज के लिए नहीं वह संपूर्ण देश के लिए हैं।शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों में सद्बुद्धि आए और शहीद के लिए सहानुभूति आने वाले अगले कार्यक्रम अपनें उपस्थिति दर्ज कराए। छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा विगत 25 वर्षों से शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम को आयोजित करते 25 वां वर्ष हुई है।सन् 2000 से 2014‌तक शहीद कौशल यादव चौक का नामकरण कराने में चौदह वर्ष लगा।तब कहीं जाकर नामकरण हुआ अब 2024‌ मे पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया जी द्वारा शहीद की मूर्ति स्थापना के लिए 4 लाख पचहत्तर हजार रुपए स्वीकृत किए गए। उस राशि से मूर्ति का नवनिर्माण नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा पूर्ण करा दी गई है। परंतु मूर्ति स्थापना के लिए चबूतरा नवनिर्माण होना बाकी है।शासन प्रशासन से समाज को पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है। नगर निगम द्वारा बताए जा रहे हैं।की मूर्ति चौक चौराहों पर नहीं लगाई जाएगी। क्योंकि हाईकोर्ट के आदेशानुसार नहीं लग पाएगा। मूर्ति को किनारे में स्थापित की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा तिराहे की जमीन चयनित कर सवसहमति से स्वीकृति दी गई है। इसके बावजूद मूर्ति स्थापना नहीं की जा रही है। शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से एवं नगर निगम अधिकारियों से मिडिया के माध्यम से मूर्ति स्थापना जल्द से जल्द करवाया जाए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ यादव समाज के पदाधिकारियों,, श्री जगदीश प्रसाद यादव सरंक्षक छत्तीसगढ़ यादव समाज श्री सुधीर यादव प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम यादव प्रांतीय सचिव, श्री कृपाराम यादव प्रांतीय सदस्य, श्री भुवनलाल यादव प्रांतीय सदस्य श्री जनकराम यादव पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, श्री लोमश यदु वरिष्ठ सदस्य, महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती गंगा यादव पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती रूखमणी यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा यादव प्रांतीय सचिव, श्रीमती प्रिति यादव प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती माया यादव नगर अध्यक्ष कुमारी अनामिका यादव वार्ड अध्यक्ष, श्री बलदेव यादव नगर उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव नगर सचिव। श्री बासुदेव यादव युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सुदेश यादव सदस्य,व श्री निरंजन यादव, सचिव प्रगतिशील यादव महासभा, श्री बसंत कुमार यदु,ठेठवार यादव समाज, एवं फौजी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई है।
यह समस्त जानकारी सुधीर यादव प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम यादव प्रांतीय सचिव ने संयुक्त रूप से दी।
रायपुर छत्तीसगढ़
विनीत
सुधीर यादव
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ यादव समाज

Related Articles

Back to top button