छत्तीसगढ़

महादेव कावरे से मिले डॉ. गौरव सिंह, सौजन्य मुलाकात में हुई दोस्ती की शुरुआत

रायपुर। नव नियुक्त संभागायुक्त महादेव कावरे से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की सौजन्य मुलाकात की। संभागायुक्त कावरे को कलेक्टर डॉ. सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, कीर्तिमान सिंह राठौर भी उपस्थित थे।

कोर्ट और कार्यालय का किया निरीक्षण

आईएएस महादेव कावरे ने रायपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद संभागायुक्त कावरे ने अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही संभाग में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। साथ ही नव नियुक्त संभागायुक्त ने कोर्ट व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही संभाग में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि श्री कावरे वर्ष 2008 बैच के आईएएस है।

Related Articles

Back to top button