छत्तीसगढ़

प्रोफेसर बनने का मौका, छत्तीसगढ़ में 595 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख से करें आवेदन

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सितंबर 2021 प्राध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें उम्र सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया था, बाद में भर्ती रोक दी गई थी। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी

 राज्य गठन के बाद सरकारी कॉलेजों में पहली बार प्राध्यापकों के रिक्त 595 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में सीजीपीएससी घोटाले की गड़बड़ी के बाद साय सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती परीक्षा है।

सरकार ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए भर्ती नियम में बड़ा बदलाव किया है। प्राध्यापक बनने के लिए स्थानीय निवासियों के लिए उम्र सीमा 56 वर्ष कर दी है, यह स्थानीय निवासियों के लिए छूट होगी। एक जनवरी 2021 की तिथि से अभ्यर्थी की उम्र 31 साल से कम नहीं और 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बाकी अन्य राज्यों के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष रखी गई।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सितंबर 2021 प्राध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें उम्र सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया था, बाद में भर्ती रोक दी गई थी। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button