रायपुर
अगर ये पांच लोग नक्सलियों के लिए वसूली कर रहे थे तो पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के रिश्तेदार पेखन गागड़ा को भी इन्हीं धाराओं में गिरफ़्तार किया जाना चाहिए
अगर ये पांच लोग नक्सलियों के लिए वसूली कर रहे थे तो पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के रिश्तेदार पेखन गागड़ा को भी इन्हीं धाराओं में गिरफ़्तार किया जाना चाहिए.

इन्हीं धाराओं में महेश गागड़ा और भाजपा पदाधिकारी लवकुमार रायडू पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. क्रोनोलॉजी समझिए: नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने ठेकेदारों से दबाव डालकर वसूली की ताकि नक्सलियों तक राशि पहुंचाई जा सके. जिन ठेकेदारों से वसूली के आरोप हैं उनमें से एक गागड़ा के मामले में भी शामिल था. इसी ठेकेदार ने पेखन गागड़ा के खाते में लाखों रुपए डलवाए थे. 29 मार्च, 2023 को बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी जी ने प्रेसवार्ता लेकर सबूत सहित आरोप लगाए थे कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू ने दबाव डालकर ठेकेदार से 91 लाख रुपए अपने रिश्तेदार पेखन गागड़ा के खाते में जमा करवाए. पेखन गागड़ा भैरमगढ़ में रहते हैं. नक्सल मामले में किसी को नहीं बख़्शा जाना चाहिए. न अभी गिरफ़्तार किए गए इन पांच लोगों को और न पेखन गागड़ा को. यह गंभीर मामला है. इसमें सरकार और पुलिस को मेरा तेरा नहीं देखना चाहिए. एक जैसे मामले हैं तो एक जैसी कार्रवाई होनी चाहिए. और जब पुलिस को सारे मामले की जानकारी है तो एनआईए इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?