
उमावाणी न्यूज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

स्वच्छता का झूठा ढोल, राजधानी को कागजी अवॉर्ड देकर जनता के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है कांग्रेस
रायपुर/12 नवंबर 2026। चारों तरफ फैली गंदगी, बजबजाती नालियों, गढ़े और धूल भरी सड़कें फेल हो चुकी ड्रेनेज सिस्टम के चलते जल भराव की समस्या के बीच स्वच्छता अवार्ड के औचित्य पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है है कि भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन राष्ट्रीय मंचों पर स्वच्छता के झूठे कसीदे पढ़ रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राजधानी रायपुर का हर वार्ड कूड़े-कचरे का ढेर बन चुका है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। राजधानी रायपुर और प्रदेश की जनता पूछ रही है कि जिस राजधानी के हर वार्ड में कचरे के पहाड़ खड़े हों, नालियां चोक हों और मामूली बारिश में पूरा शहर तालाब बन जाता हो, वहाँ की सरकार को किस बात का स्वच्छता अवॉर्ड मिल रहा है? यह जनता की आँखों में धूल झोंकने और अपनी नाकामी छुपाने का एक ढोंग है। पिछले डेढ़ साल में भाजपा सरकार ने रायपुर को स्वच्छता से मीलों दूर कर दिया है, और अब झूठी वाहवाही लूटने में लगी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राजधानी रायपुर और प्रदेश की जनता इस समय भाजपा सरकार के कुप्रशासन और झूठे दावों से त्रस्त है। स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर रायपुर को मिला अवॉर्ड असल में राजधानी की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। जिस शहर के हर वार्ड में पिछले डेढ़ साल से गंदगी का अंबार लगा हो, नालियां चोक हों, और केवल आधे घंटे की बारिश में आधा शहर जलमग्न हो जाता हो, वहाँ की आत्ममुग्ध सरकार और निष्क्रिय प्रशासन केवल कागजी वाहवाही लूट रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले डेढ़ साल से इस नाकारा सरकार ने शहर को संभालने के बजाए केवल बदतर किया है। आज जो स्थिति है, उसके लिए सीधे तौर पर वर्तमान सरकार और नकारा प्रशासन जिम्मेदार है। क्या मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और राजधानी की महापौर यह बताएंगे कि जिस शहर की जनता हर बारिश में जलभराव और गंदे पानी से जूझती है, उसे किस आधार पर स्वच्छ माना गया? क्या केवल विज्ञापनों और दिल्ली में अधिकारियों को मैनेज करके अवॉर्ड ले लेने से जनता को नरक जैसी जिंदगी से मुक्ति मिल जाएगी?