रायपुर

15 अगस्त पर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजसेवी सतीश यादव हुए सम्मानित

15 अगस्त पर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजसेवी सतीश यादव हुए सम्मानित

समाजसेवी सतीश यादव को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

15 अगस्त के अवसर पर सारंगढ़ खेलभाटा मैदान में केंद्रीय मंत्री टंकराम वर्मा जी एवं श्रीमान धर्मेश साहू कलेक्टर महोदय भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलन के द्वारा प्रदर्शनी व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री टक राम वर्मा जी ने समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सेवा फाउंडेशन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समाज सेवक सतीश यादव ने कोरोना कल में लोगों को मास्क वितरण सैनिटाइजर वितरण एवं ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण निशुल्क किया था एवं सारंगढ़ में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने में उनका विशेष योगदान रहा है,बच्चों को कापी पुस्तक एवं अन्य स्टेशनरी सामान उपलब्ध कराते हैं इन सब सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया

Related Articles

Back to top button