छत्तीसगढ़

प्रदेश में बारिश का कहर: 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो रहा है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 3 घंटे के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी:

बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, केसीजी, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव और सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

24 अगस्त से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी चलते 24 अगस्त से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.

Related Articles

Back to top button