अग्रसेन महाविद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
दिनाँक — 28 अगस्त 2024
अग्रसेन महाविद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

*- शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कराई आँखों की जांच
*_जाना योग के आसनों से कैसे रखें खुद को स्वस्थ

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय द्वारा आई.क्यू.ए,सी. के संयुक्त तत्वावधान में आज नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें नेत्र रोग विशेषग्य डॉ प्रतीक जैन के सहयोगियों ने सभी आगंतुकों का नेत्र परीक्षण किया. शिविर में आप्टोमेट्रिक आकांक्षा डिसूजा, टेकनीशियन ओमप्रकाश प्रजापति, सी.आर.ओ. दर्शन यादव ने मुख्य रूप से नेत्र परिक्षण का कार्य सम्पादित किया. इन विशेषज्ञों ने आगंतुकों को आँखों की देखभाल से सम्बंधित जानकारियां भी दी.
इस शिविर के आयोजन के लिए प्राध्यापकगण प्रो. मो रफीक, प्रो. रुख्मणि अग्रवाल, प्रो. दीपिका अवधिया,ने समन्वय का दायित्व निभाया. एन एस एस त्तथा समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने शिविर की तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई. वहीं दूसरी ओर योग विभाग द्वारा उच्च आसान और तकनीक विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। मानव प्रकर्ष संस्थान रामकृष्ण मिशन कोटा की योग प्रशिक्षक यशोदा सही द्वारा छात्र छात्राओं को उच्च आसनों को करने की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।व्याख्यान में उच्च आसान भी सिखाए गये। योग का मनुष्य जीवन में महत्व बताते हुए शरीर को उच्च आसनों के लिए कैसे तैयार करें, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल तथा महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने इस शिविर और योग व्याख्यान आयोजन को महाविद्यालय के लिए उपयोगी बताया.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वार्षिक गतिविधि के रूप मे नियमित रूप से कराया जाता है. इस आयोजन में सभी प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही.
—-



