विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण एक सप्ताह से नहीं जल रही थी स्ट्रीट लाइट, एक फोन पर हुआ निराकरण
जिला जनसंपर्क कार्यालय
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण
एक सप्ताह से नहीं जल रही थी स्ट्रीट लाइट, एक फोन पर हुआ निराकरण
रायपुर 9 सिंतबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन क्रमांक 2 वार्ड क्रमाक 8 कबीर नगर निवासी श्री सक्षम सिंह ने एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की थी। उन्होनें बताया था कि बिलासपुर हाइवे पर स्थित गेट नंबर एक पास की स्ट्रीट लाइट एक सप्ताह से खराब होने की वजह से जल नही रही है। जिससे आसपास अंधेरा रहता है। साथ ही वहां से आवागमन भी ज्यादा रहता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। इसको लेकर उन्होंने संबधित विभाग में भी शिकायत की लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण तुरंत करवा दिया गया। समस्या का निराकरण तत्काल होने से आवेदक श्री सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।