रायपुर

रायपुर पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने जोन 8 के वार्ड 19 में 48 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात 

रायपुर पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने जोन 8 के वार्ड 19 में 48 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात

रायपुर – आज रायपुर पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने रायपुर पष्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र में विभिन्न 6 स्थानों पर अधोसंरचना मद से 48 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर वार्ड 19 पार्षद श्रीमती मंजू वारेन साहू, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन 8 जोन कमिष्नर श्री ए.के. हालदार, सहायक अभियंता श्री ईष्वर लाल टावरे सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों की बडी संख्या मंे उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ कर शानदार सौगात दी ।
रायपुर पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने वार्ड 19 में पार्षद श्रीमती मंजू वारेन साहू एवं गणमान्यजनों सहित अधोसंरचना मद से हरिओम किराना से नाले तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 10 लाख में, अषोक नगर में आदर्ष आंगनबाडी भवन निर्माण 10 लाख में, विकास नगर तिरंगा चैक में भवन निर्माण 5 लाख में, विकास नगर संकोटा गार्डन में जाने हेतु पुलिया निर्माण 3 लाख में, प्रीतम नगर मुक्तिधाम में शेड निर्माण 10 लाख में, भारत माता चैक में स्मार्ट सुलभ शौचालय निर्माण कार्य हेतु 10 लाख की लागत से भूमिपूजन करके कार्यारंभ करवाया । पष्चिम विधायक श्री राजेष मूणत ने जोन अधिकारियों को अधोसंरचना मद में स्वीकृति अनुसार विकास कार्यो को स्थल पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

Related Articles

Back to top button