रायपुर

अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र ने प्रगतिरत विकास कार्यो की समीक्षा कर दिये निर्देष 

अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र ने प्रगतिरत विकास कार्यो की समीक्षा कर दिये निर्देष

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं मुख्यअभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री संजय बांगड़े, कार्यपालन अभियंतागणों की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा विभिन्न मदों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में करवाये जा रहे विविध विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की एवं इस संदर्भ में अभियंताओं को आवष्यक निर्देष दिये।
अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र ने बैठक में समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंताओं को नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है। अपर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता ने कार्यपालन अभियंताओं को स्वीकृत किंतु अप्रारंभ विकास कार्यो को प्राथमिकता से प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा में जनहित में उन्हें पूर्ण करवाने आवष्यक कार्यवाही करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।

Related Articles

Back to top button