छत्तीसगढ़

मानसून की आखिरी बारिश आज, कल से साफ होगा मौसम

रायपुर । नौ दिन देर से आया मानसून तय समय से एक दिन पहले ही विदाई शुरू हो गई। शुक्रवार को मानसून की वापसी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश से मानसूनी वापसी में अभी दो दिन और लग सकते हैं। 13 अक्टूबर से वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट होने की संभावना जिसके कारण 13 अक्टूबर के आसपास मानसून की पूर्ण विदाई संभव है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ से शुरूआत हुई है। मानसून वापसी की वापसी की रेखा प्रदेश के पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

शुक्रवार को एक- दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बीजापुर के गंगालूर में 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री गौरेला- पेंड्रा – मरवाही में दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button