छत्तीसगढ़

बघेल का तंज: BJYM नेता बेरोजगार, कार में नोटों की गड्डियां

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस नेता भूपेश बघेल ने पूछा है कि इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

बघेल ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘क्या बात है! विष्णु देव साय जी। आपका ‘सुशासन’ तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं। सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं। अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?’

वीडियो को इंडियन नेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी शेयर करके सरकार से सवाल पूछा है। पार्टी ने लिखा, ‘मंडल अध्यक्ष के पास इतने बंडल कैसे? भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है। छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे। क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्यवाही करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा?’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button