Healthछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

छत्तीसगढ़ में टेढे पैर के निःशुल्क उपचार की शुरुआत डॉ भीम राव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर छत्तीसगढ़ में की गई

 

 


छत्तीसगढ़ में टेढे पैर के निःशुल्क उपचार की शुरुआत डॉ भीम राव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर छत्तीसगढ़ में की गई

यह कार्यक्रम कोल इंडिया, क्योर इंडिया और डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्मारक अस्पताल रायपुर के हड्डी रोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

यह आयोजन हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. अतिन कुंडू और प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र अहिरे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्योर इंडिया एक स्वास्थ्य सेवा एनजीओ है जो छत्तीसगढ़ सरकार और कोल इंडिया की साझेदारी से क्लबफुट के कारण होने वाली विकलांगता के उन्मूलन पर काम कर रहा है। यह उपचार पूरी तरह से निःशुल्क है। क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है और इसे ठीक किया जा सकता है.सही समय पर उपचार से वे पूरी तरह ठीक हो सकते हैं और बिना किसी कठिनाई के सामान्य जीवन जी सकते हैं

जहां डायरेक्टर क्योर इंडिया डॉ. संतोष जी, उप निदेशक डॉ. वी आर भगत, स्वास्थ्य प्रणाली अधिकारी डॉ. उर्या नाग और राज्य कार्यक्रम अधिकारी आरबीएसके डॉ. संगीता पाटनवार के साथ सीएमएचओ कार्यालय प्रतिनिधि डॉ. श्वेता सोनवानी ,डॉ. रंजना गायकवार्ड डॉ. हर्ष और डॉ. बिंदु भी उपस्थित थे।

आज डॉ. भीम राव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में क्लबफुट निःशुल्क उपचार क्लिनिक का उद्घाटन विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं जीएम सीएसआर श्रीमती रेणु चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्लबफुट से पीड़ित 20 बच्चे, उनके माता-पिता और 30 मितानिन उपस्थित थे। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं मुख्य अतिथि कोल इंडिया की श्रीमती रेणु चतुर्वेदी द्वारा बच्चों और मितानिनों को फुट एबडक्शन ब्रेस का निःशुल्क वितरण और आशा कार्ड का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button