छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चेंबर भवन पहुंचे,,,,, दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारीओ से मांगा समर्थन.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुरप्र

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चेंबर भवन पहुंचे,,,,, दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारीओ से मांगा समर्थन.

रायपुर दिनांक 11 नवंबर 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी से मिलने चेंबर भवन पहुंचे, चैंबर भवन पहुंचने पर पदाधिकारीओ ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बड़े आत्मीयता से स्वागत किया.


प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 13 नवंबर को होने वाले दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए समर्थन मांगा। चेंबर के पदाधिकारी से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार 10 महीने की भाजपा सरकार में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं बिजली बिल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है यह समय है की सरकार को नींद से जगाने का, कांग्रेस जीतती है तो निश्चित तौर पर कुंभ करनी नींद में सोई सरकार की आंख खुलेगी।
चेंबर के पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की बातों में सहमति जताई और दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में वोट अपील करने की बात भी कहीं।
इस अवसर पर अमर परवानी शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रमोद दुबे सहित चेंबर के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button