कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की
जनसभा, महासमुंद
*हम मोदी जी जैसे नहीं हैं कि वादा करके भाग जाएं : श्री मल्लिकार्जुन खरगे*
– *मोदी जी बस गरीबों की बात कर वोट लेना जानते हैं*
– *कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने महासमुंद में जनसभा को किया संबोधित*
1 नवंबर 2023 महासमुंद। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो कहती है वो पूरा करती है, हम मोदी जी के जैसे नहीं हैं कि वादे कर के भाग जाएं, हम जुमलेबाजी नहीं करते हैं। यह बात आज महासमुंद में हुई जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक के सभी वादे पूरे किए हैं। इस बार भी 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा समेत अन्य घोषणाएं की हैं। जिसे हम पूरा करने जा रहे हैं। चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि काला धन लाकर सबके खाते में 15 लाख रुपये डालेंगे, 2 करोड़ नौकरियां देंगे। चुनाव के बाद एक भी वादा मोदी जी ने पूरा नहीं किया। मोदी जी कांग्रेस को गाली देते हैं, वह बार-बार सवाल पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। मोदी जी को यह भी नहीं पता कि इन 70 सालों में अन्य पार्टियों की भी सरकारें थीं। बीजेपी के खुद कुल मिलाकर केंद्र में 16 साल हो गए हैं, वह बताएं कि उन्होंने क्या किया। कसम खाकर मोदी जी ने जो वादा किया उसे भी पूरा नहीं कर पाए। कांग्रेस ने तो लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलाई। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम कांग्रेस ने किया। आज देश में संविधान है, लोगों को वोट का अधिकार है इसलिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। यह सब
*मोदी जी दूरदर्शन हैं*
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले। भारत जोड़ो यात्रा की। वह लोगों से मिलते हैं, उनसे बात करते हैं। आपने आज तक मोदी को किसी से बात करते हुए देखा है। मोदी की सिर्फ फोटो दिखाई देती है। मोदी जी दूरदर्शन है वह सिर्फ दूर से दर्शन देते हैं, किसी से बात नहीं करते, किसी से मिलते नहीं। मोदी जी बस गरीबों की बात कर वोट लेना चाहते हैं। एक ओर मणिपुर जल रहा था लेकिन एक दिन भी मोदी जी वहां नहीं गए। वह बस वोट लेने के लिए गए थे, दुख और दर्द जानन



