राष्ट्रीय

जुकाम-बुखार को बेअसर करने वाले घरेलू नुस्खे

बारिश के दौरान मौसम काफी ठंडा हो जाता है, वहीं बारिश के बाद तेज धूप की वजह से गर्मी होने लगती है। मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण सेहत खराब हो सकती है। बारिश के दिनों में उमस काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलने लगता है। ये इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जल्दी से ट्रांसमिट होता है। इस दौरान कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि, अक्सर लोग नॉर्मल बुखार और वायरल बुखार को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आपको वायरल फीवर के लक्षणों का पता होना चाहिए ताकि सही समय पर सही इलाज किया जा सके। इस आर्टिकल में जानिए वायरल फीवर के लक्षण, नॉर्मल बुखार से ये कैसे अलग और इससे निपटने के लिए घरेलू नुस्खे।

वायरल फीवर के लक्षण

– इस दौरान शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। जो गंभीर संक्रमण का संकेत देता है।
– वायरल बुखार के रोगियों को अक्सर पूरे शरीर में दर्द होता है। इस दौरान मांसपेशियों में ज्यादातर दर्द होता है।
– बुखार में ठंड भी लग सकती है। जिससे मरीजों को खांसी और नाक बहने जैसी शिकायत हो सकती है।
– वायरल फीवर के मरीजों को अक्सर सिर में तेज दर्द होता है।
– वायरल बुखार में आपको बहुत ज्यादा सुस्ती हो सकती है। वहीं कुछ लोगों को स्किन पर दाने की समस्या हो सकती है।

वायरल फीवर के लिए घरेलू नुस्खे

– आप अदरक वाली चाय और ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे गले को आसाम मिलेगा।
– पूरे दिन में ठंडे या नॉर्मल पानी की जगह गरम पानी पीएं। इसमें आप शहद को मिला सकते हैं।
– सूप या फिर गर्म दाल को पीने से भी आराम मिल सकता है।
– ठंडे या गर्म पानी से नहाने की बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाएं।
– गले में खराश और खांसी से निपटने के लिए आप मुलेठी खाएं।
– जिंक, विटामिन डी, और विटामिन सी वायरस से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं।
– खूब पानी पीएं और पर्याप्त आराम करें, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से तापमान बढ़ सकता है।
– रात को सोने से पहले आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

Related Articles

Back to top button