रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ.प्रीति पाण्डेय की पुस्तक “काशीनाथ सिंह का कथा- सौंदर्य” का हुआ विमोचन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ.प्रीति पाण्डेय की पुस्तक “काशीनाथ सिंह का कथा- सौंदर्य” का हुआ विमोचन

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसीवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान के साथ ही महाविद्यालय के हिंदी विभाग में पदस्थ अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रीति पाण्डेय की पुस्तक “काशीनाथ सिंह का कथा सौंदर्य” पुस्तक का विमोचन डॉ. कीर्ति तिवारी (प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय माना),डॉ. भूपेंद्र करवन्दे सहायक प्राध्यापक (विधि विभाग छत्तीसगढ़ महाविद्यालय), धरसीवा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.पुष्पा कौशिक,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.कौशल किशोर शर्मा, हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. सी एल.साहू, IQAC को-ऑर्डिनेटर डॉ.सुषमा मिश्रा, WDC की समन्वयक डॉ.जी नाग भार्गवी, डॉ.रश्मि कुजूर एवं डॉ.स्वाति शर्मा के द्वारा किया गयाl


इस अवसर हिंदी विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ.सी.एल साहू ने डॉ.प्रीति पाण्डेय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.पुष्पा कौशिक सहित महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी l

Related Articles

Back to top button