…3/12/2024
देखें समझे फिर खरीदें…….एक दिवसीय ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक जागरूकता संगठन द्वारा उपभोक्ता के अधिकार और जागरूकता को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
अमित वर्मा ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी से आगाह करते हुए कहा कि कभी कभी ग्राहक सामान खरीदने के बाद हुए ठगी से नहीं बच पाते और अपने न्याय के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रहते है। इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए ऑनलाइन consumer helpline .com पर जाकर शिकायत कर सकते है। और अन्य जानकारी में बताया की आरटीआई, आरटीई के अलावा ग्राहकों के पास आरटीआर और आरटीसी जैसे अधिकार भी है जिनकी सहायता लेकर ग्राहक कार्यालय के चक्कर काटने से बच जाएगा।वही दिनकर सबनीस ने अपने जीवंत अनुभव से चारों को अवगत कराते हुए कहा कि आज ऑनलाइन के जमाने में सामान्य ग्राहक जिनको जानकारी नहीं होती उन ग्राहकों के लिए अखिल भारतीय ग्राहक संगठन 1974 लगातार जागरूकता का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने छात्रों को ऑनलाइन खरीदी के समय सतर्क रहने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने भी छात्रों को ऑनलाइन खरीदी से बचने के उपाय बताए और कहा कि सामान खरीदने से पहले उसकी सामान्य खोजबीन कर ही सामान खरीदना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार मोहम्मद रफीक खान ने किया और महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण भी शामिल हुए।


