शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
कांग्रेस करेगी निगम के जोन का घेराव,,,,,टैक्स की जबरन वसूली,,,मच्छरों का प्रकोप,,,,आवारा कुत्तों का आतंक ,,,,,इन सभी मुद्दों को लेकर जोन का घेराव।
रायपुर 9 दिसंबर 2024 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 10 जोन का घेराव किया जाएगा।
टैक्स के नाम पर आम जनता से जबरन वसूली रायपुर में मच्छरों का प्रकोप आवारा कुत्तों का आतंक मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाएं जैसे मुख्य मुद्दे को लेकर कांग्रेस कमेटी जोन का घेराव करेगी।
जिसके लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने जोन वार प्रभारी भी नियुक्त किए हैं सुबह 11:00 बजे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ता अपने-अपने जोन में पहुंचकर घेराव करेंगे।
प्रभारी के रूप में जोन क्रमांक 1 में अन्नू राम साहू दाऊ लाल साहू जोन 2 में बंटी होरा अरुण जघेल संजय सोनी जोन 3 में कामरान अंसारी दीपा बग्गा जोन 4 में प्रमोद दुबे नवीन चंद्राकर जोन 5 में ज्ञानेश शर्मा प्रशांत ठेंगड़ी बंशी कन्नौजे जोन 6 में देवेंद्र यादव सुमित दास सचिन शर्मा जोन 7 में मनीराम साहू देव कुमार साहू जोन 8 में घनश्याम छत्रिय अशोक ठाकुर जोन 9 में प्रमोद मिश्रा माधव साहू जून 10 में आकाशदीप शर्मा सहदेव व्यवहार नियुक्त किए गए हैं।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर



