छत्तीसगढ़

विष्णु कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में कैबिनट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में चल रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले सकती है। राज्‍य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में बड़ी घोषणा भी हो सकती है। इसके साथ ही धान खरीदी की समीक्षा के साथ ही राइस मिलर्स की मांगों पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है।

कैबिनेट की बैठक बाद पखांजूर जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर के पुराना बस स्टैण्ड एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button