छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा के दबाव मे निगम प्रशासन टैक्स के नाम पर कर रहे दबाव पूर्वक वसूली।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
भाजपा के दबाव मे निगम प्रशासन टैक्स के नाम पर कर रहे दबाव पूर्वक वसूली।

पट्टा वितरण रोके जाने, बंद गौठान के कारण हो रही सड़क दुर्घटना जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस ने 10 जोनो का किया घेराव।

 

रायपुर 10 दिसंबर 2024। शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा दिन मंगलवार को रायपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 10 जोनो का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे 10 जोनो मे पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे आवास सर्वे के नाम पर हो रही अनिमित्ताएं बडे काम्प्लेक्स एवं बडे मकान से टैक्स वसूली ना करके छोटे एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लोगो को परेशान करना गौठान बंद होने के कारण सड़को मे हो रही दुर्घटनाएं भाजपा नेताओ द्वारा अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की मांग पार्षद निधि की समस्त वार्डो मे पिछले एक साल से भाजपा सरकार बनने के बाद राशि ना देना भूमि पूजन करने के बाउजूद अभी तक वार्डो मे विकास कार्यो का शुरू ना होना मच्छरो के बढते प्रकोप अवारा कुत्तो के आतंक जैसे तमाम मुद्दो को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता जोन के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे नजर आए। जोन कमिशनरो को ज्ञापन सौपने के पश्चात समस्या का तत्काल निराकरण करने को कहा गया।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से निगम के जोनो मे किसी भी प्रकार का कार्य नही हो रहा है। आम जनता परेशान है जिनके घरो मे टैक्स भुगतान कर दिया गया है। उनके घरो मे भी डिमांड रशीद भेजकर परेशान किया जा रहा है। आवास सर्वे के नाम पर लोगो से भेदभाव किया जा रहा है। निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण मच्छरो का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इन सभी मुद्दो को लेकर ज्ञापन सौपा गया और चेतावनी दी गई की तत्काल इन समस्याओ का समाधान नही होता है तो आने वाले दिनो मे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे श्रीकुमार मेनन ज्ञानेश शर्मा पंकज शर्मा सुमित दास प्रशांत ठेंगडी अन्नुराम साहू दाउलाल साहू बंटी होरा अरूण जंघेल संजय सोनी श्री कामरान अंसारी दीपा बग्गा नवीन चंद्राकर बंशी कन्नौजे देवेंद्र यादव सुमीत दास सचिन शर्मा मणिराम साहू देव कुमार साहू घनश्याम क्षत्रिय अशोक ठाकुर प्रमोद मिश्रा माधव साहू आकाश दीप शर्मा सहदेव व्यवहार शिव सिंह ठाकुर सूर्यमणि मिश्रा योगेश दीक्षित भीम यादव मोहसिन खान सतीष ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button