छत्तीसगढ़रायपुर

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय जनसंपर्क महाकुंभ की शुरुआत रायपुर में दिनांक 20 दिसंबर से होने जा रही है

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर रायपुर, 17 दिसंबर। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय जनसंपर्क महाकुंभ की शुरुआत रायपुर में दिनांक 20 दिसंबर से होने जा रही है। इस बार रायपुर 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीआरएसआई रायपुर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी के नेतृत्व में होने जा रहा है।
डॉ अली ने कहा कि कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के हाथों होगा। उदघाटन में मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली से राज्यसभा सांसद माननीय श्री नरेश बंसल जी का आगमन होगा। उप मुख्यमंत्री मान. श्री विजय शर्मा जी एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बल्देव भाई शर्मा गेस्ट ऑनर होंगे।

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों का उद्घाटन पूर्व मंत्री व सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं पूर्व मंत्री व माननीय विधायक श्री अजय चंद्राकर जी द्वारा होगा। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ही जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवार्ड सेरेमनी के मुख्य अतिथि माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी होंगे। कौशल विकास से संबंधित विशेष सत्र की अध्यक्षता हेतु माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम समापन समारोह एवं एवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका जी एवं गेस्ट आफ आनर उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी की गरिमामय उपस्थिति होगी।

चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ पब्लिक रिलेशन्स प्राइड अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार डॉ हिमांशु द्विवेदी, प्रो. डॉ आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, पद्मश्री डॉ भारती बंधु, कबीर गायन, श्री अनुराग बसु फिल्म डायरेक्टर एवं डॉ कीर्ति सिसोदिया, लोकप्रिय एंकर अनस्क्रिप्टेड जिंदगी के लिए प्रदान किया जाएगा।

डॉ अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस जनसंपर्क महाकुंभ में हिस्सा लेने देशभर से लगभग दो सौ से अधिक जनसंपर्क, मीडिया प्रोफेशनल्स, इंड्रस्ट्रीज, सरकारी व गैर-सरकारी उपक्रमों के लोगों की भागीदारी होगी। होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड में आयोजित होने वाले इस समारोह को जनसंपर्क के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 25 से अधिक विषय विशेषज्ञों को विभिन्न सत्रों के वक्ता होंगे। डॉ शाहिद अली ने बताया कि रायपुर 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक के नेतृत्व में पीआरएसआई रायपुर चैप्टर द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में अनेक विषयों को शामिल किया गया है। सम्मेलन का विषय “राष्ट्रीय मूल्य: अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ – जनसंपर्क की भूमिका” है। तीन दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व के विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें आत्मनिर्भर भारत, उभरता हुआ भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, भारतीय संस्कृति, पीआर नैतिकता, मीडिया, संचार रणनीतियां और संगठनात्मक प्रतिष्ठा शामिल हैं। प्रसिद्ध विशेषज्ञ और विचार नेता आज के गतिशील वातावरण में जनसंपर्क की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियों की पेशकश करते हुए अपनी अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण जनसंपर्क प्रथाओं में उत्कृष्टता के लिए उत्कृष्ट पीआर और संगठनों को पुरस्कार प्रदान करना होगा, साथ ही इस पेशे में लगभग डेढ़ सौ महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं को जनसंपर्क ट्राफी, लीडरशिप अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय जनसंचार संस्थान की प्रोफेसर डॉ अनुभूति यादव को बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया जाएगा।।
(पीआरएसआई) के बारे में: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), 1958 में स्थापित, देश में पीआर पेशेवरों का राष्ट्रीय संघ है। इसका उद्देश्य नैतिकता और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए एक रणनीतिक प्रबंधन कार्य के रूप में जनसंपर्क को बढ़ावा देना है। पहला अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन 21 अप्रैल, 1968 को दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसने भारत में पेशेवर जनसंपर्क प्रथाओं की ओर एक ऐतिहासिक बदलाव को चिह्नित किया। अपनी स्थापना के बाद से, पीआरएसआई ने 45 राष्ट्रीय सम्मेलनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, जिसमें 9वीं पीआर वर्ल्ड कांग्रेस (बॉम्बे, 1982), पहली एशिया प्रशांत पीआर मीट (कोलकाता, 1998) और अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन (बैंगलोर, 2002) जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल हैं। हाल ही में, पीआरएसआई ने 2023 में दिल्ली में 45वें राष्ट्रीय पीआर सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय पीआर महोत्सव की मेजबानी की। पीआरएसआई अपनी राष्ट्रीय परिषद के माध्यम से काम करता है और इसके 25 क्षेत्रीय अध्याय हैं जिनमें 500 से अधिक सक्रिय सदस्यों का मजबूत नेटवर्क है। इसके सदस्यों में बहुराष्ट्रीय निगमों, सरकारी संगठनों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, शिक्षाविदों और पीआर सलाहकारों के पीआर व्यवसायी शामिल हैं। 46वां अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन ज्ञान साझा करने, नेटवर्किंग और जनसंपर्क में उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए एक समृद्ध मंच बनने का वादा करता है।

डॉ शाहिद अली
चैयरमेन
पीआरएसआई चैप्टर
रायपुर
दिनांक 17/12/2024

 

Related Articles

Back to top button