छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: सीएमएचओ दफ्तर पर दबिश, कई कर्मचारी हिरासत में

रायपुर। CMHO दफ्तर में रायपुर कलेक्टर ने दबिश दी है। इस दौरान उन्होंने निर्धारित समय पर कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए है। आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने को कहा। साथ ही कार्यालय के सभी दरवाजे निर्धारित समय में खोलने के भी निर्देश दिए है।

आम लोगों को होने वाली परेशानी पर ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश

बीते दिनों कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय में पहुंचे हुए थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button