चार दिवसीय छठ महापर्व अक्टूबर 25 को नहाए खाए के साथ प्रारंभ होगी

ओम श्री सूर्य देवाय नमः
छठ महापर्व आयोजन समिति
रजिस्ट्रेशन नंबर 122201967026
चार दिवसीय छठ महापर्व अक्टूबर 25 को नहाए खाए के साथ प्रारंभ होगी
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है
छठी मैया विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर है
रायपुर अक्टूबर 22 2025 चार दिवसीय छठ महापर्व अक्टूबर 25 को नहाए खाए के साथ प्रारंभ होगी छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्व समिति से छठ पूजा 2025 को भव्यता से एवं परंपरिकता से मनाने का निर्णय लिया है एवं आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई है छठ पूजा इस वर्ष अक्टूबर 25 से प्रारंभ होगी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आज बुधवार को लव कुश होटल फर्नीचर रायपुरा में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति में इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है उन्होंने बताया कि छठ पूजा आज छत्तीसगढ़ में रायपुर बिलासपुर भिलाई दुर्ग कोरबा बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा
उन्होंने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार अक्टूबर 25 को नहाए खाए के साथ प्रारंभ होगी इस वर्ष अक्टूबर 25 से अक्टूबर 28 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परंपरा के साथ मनाया जाएगा छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष अक्टूबर 25 से प्रारंभ होगी और अक्टूबर 28 को समाप्त होगी खरना अक्टूबर 26 को होगा संध्या अर्घ्य अक्टूबर 27 को होगा और उषा अर्घ्य अक्टूबर 28 को होगा
एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लोग गायिका स्वाति मिश्रा मुंबई के द्वारा 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर छठ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी लोकधारा के मशहूर कलाकार तिलक राजा साहू और केसरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम प्रयागराज के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 27 अक्टूबर को संध्या 4:00 बजे से शुरू होगी महादेव घाट पर 27 अक्टूबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जाएगा नया रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों की सफाई किया जाएगा किया जा रहा है
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है लोगों के द्वारा समूहो में सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है हमारी मान्यताओं के अनुसार छठी मैया विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर है
छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिससे डूबते सूर्य एवं उगते की पूजा की जाती है छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य
षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है सूर्योपासना का यह अनुपम लोक पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई छेत्रो में मनाया जाता है छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं इनमें पवित्र स्नान उपवास और पीने के पानी से दूर रहना लंबे समय तक पानी में खड़े होना और प्रसाद प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाए हुए हैं छठ महापर्व नेपाल फिजी मॉरीशस सूरीनाम गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है
इस अवसर पर उप प्रमुख कन्हैया सिंह संतोष सिंह प्रचार प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह सह सचिव राकेश सिंह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह रविंद्र सिंह मुक्तिनाथ पांडे शशि सिंह परमानंद सिंह रामकुमार सिंह सत्येंद्र सिंह गौतम अजय शर्मा वेद नारायण सिंह कुशवाहा जयंत सिंह जयप्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य प्रेस वार्ता में उपस्थित थे
आयोजन प्रमुख
राजेश कुमार सिंह
उप प्रमुख कन्हैया सिंह
संतोष सिंह
प्रचार प्रसार सचिव
ब्रजेश सिंह और सह सचिव राकेश सिंह



