समाजिक सदस्यों की निष्पक्षता निस्वार्थ भाव-भावनाओं से ही समाजिक न्याय निति नियमों में सत्यता है-उत्तमकुमार साहू
रायपुर-दुबेलिया तेली साहू समाज के समाजिक सभा भवन का १००वां स्थापना दिवस व ७८वां वार्षिक महासभा महाकुंभ अधिवेशन का आयोजन में युवा समाजिक कर्ताओं का आभार
व्यक्त करते समाज के केंद्रिय अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने कहे समाज के युवाओं का सहनशक्ति,मानसिकशक्ति,इच्छाशक्ति बहुत ही मजबूत होते जा रहा हैं
इसलिए समाजिक आर्थिक शक्ति बढ़ते ही जा रही है
रायपुर से किरण न्युज एजेंसी के संचालक उत्तमकुमार साहू ने सर्वसम्मति से चयन किये हुऐ केंद्रिय अध्यक्ष शिक्षक शिवकुमार साहू,सचिव शिक्षक हरिराम साहू,कोषाध्यक्ष बृजलाल साहू तीनों पदाधिकारी का एक साथ तीन गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सम्मान गुलाल टीका लगाऐं
गले से लगाते हुए कहे समाजिक सदस्यों की निष्पक्षता निस्वार्थ भाव भावनाओं से ही समाजिक न्याय निति नियमों में सत्यता है
समाज में आर्थिक मजबूती का लक्ष्य समाज के होनहार युवा युवती की उच्चशिक्षा हेतू आर्थिक सहयोग देश के सभी समाजिक संगठन समितियों का ध्यान होगा कि पहले हर समाज परिवार में बेटे ज्यादा पढ़े-लिखे होते थे और बेटियां कम पढ़ी-लिखी होती थी
लेकिन अब वर्तमान समय में बेटियां ज्यादा पढ़ी-लिखी और बेटे कम पढ़े-लिखे इसका कारण है कि हर परिवार में बेटियों को ज्ञान की देवी सरस्वती मानकर उच्च से उच्च शिक्षा देने की जिम्मेदारी मात-पिता और भाई भी उठाने लगे हैं
भाई अपनी पढ़ाई बीच रोककर बहन की पढ़ाई में खर्च करने लगे हैं
उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेटियों को भी अपने माता-पिता भाई के त्याग और फैसले का मान-सम्मान करना चाहिए
कुछ बेटियां माता-पिता और भाई के त्याग को प्यार के चक्कर में आइसक्रीम तरह पिघला पिघला कर दुःख दर्द देती रहती हैं
और प्यार का भुत उतरने बाद घर-परिवार में वापसी कर माता-पिता-भाई की चिंता बढा देती हैं
बेटियों को माता-पिता-भाई के त्याग और फैसले का आजीवन मान-सम्मान रखना चाहिए तभी तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य सार्थक होगा
देश धर्म समाज परिवार की बेटियों उच्चक्षिक्षा प्राप्त कर रोशन करे



