परमपिता परमात्मा प्रभु श्री रामचन्द्र जी प्रतिदिन सुबह ४ बजे सभी जीव को जगाकर जीवनदान देते हैं-प.रूपेश महाराज जी
परमपिता परमात्मा प्रभु श्री रामचन्द्र जी प्रतिदिन सुबह ४ बजे सभी जीव को जगाकर जीवनदान देते हैं-प.रूपेश महाराज जी 
प्रदेश प्रवक्ता” (संत महासभा छग)

रायपुर-ग्राम सड्डू धरसीवां निवासी श्रीमति रूखमणी भरतलाल साहू परिवार के बड़े बेटे-बहु श्रीमति उषा प्रकाशचंद्र,श्रीमति नंदनी उमेश साहू की भक्तिभाव से अपने पुर्वज स्व.श्रीमति देवमती नंदा साहू,स्व.श्रीमति मथुरा भैय्यालाल साहू की स्मृति में श्रीमद्भागवत महापुराण अमृत ज्ञानज्ञय की गूंज १३जनवरी से २१जनवरी तक भागवताचार्य पंडित रूपेश पचौरी महाराजजी के मधुर स्वर संगीत से ग्राम सड्डू व आसपास गांव के ग्रामवासियों को सुनाई जारही है
१८जनवरी को श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह में साहू परिवार सहित सारे भक्तजनों को बराती बनकर थिरकते थिरकते झूमते-नाचते-गाते देख भागवताचार्य भी भक्तिभाव में झूमने लगे विवाह उपरांत भागवताचार्य जी भक्तों को ज्ञान की रसपान कराते हुए कहे परमपिता परमात्मा प्रभु श्री रामचन्द्र जी ही प्रतिदिन सुबह ४बजे सभी जीव को जगाते हैं
जो जीव सुबह चार बजे प्रभु श्री रामचन्द्र जी के जगाने से जग जाते हैं
वो जीव जगने से पहले प्रभु के दर्शन प्राप्त कर लेते हैं
कुछ जीव उल्लू के समान रातभर जागते हैं सुबह चार बजे सोते हैं और दस-ग्यारह बारह बजे तक सोते हैं
वैसे जीव प्राणी को दैयत-दानव लात मारकर उठाते हैं
प्रेम से बोलिए प्रभु श्री रामचन्द्र जी की जय