छत्तीसगढ़रायपुर

राजिम कुंभ कल्प में सजा श्री पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार,

छत्तीसगढ़ राजिम उमा वाणी समाचार

राजिम कुंभ कल्प में सजा श्री पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार, राज्य अतिथि का मिला सम्मान
राजिम/रायपुर, 12 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ राजिम कुंभ कल्प में श्री पंडोखर सरकार जी का दिव्य दरबार 12, 13 और 14 फरवरी को विधिवत प्रारंभ हो गया है।

पंडोखर सरकार जी का दिव्य दरबार 12, 13 और 14 फरवरी को विधिवत प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी

श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच आयोजित इस दरबार में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तजन पहुंच रहे हैं।
श्री पंडोखर सरकार आज प्रातः 9:00 बजे पंडोखर धाम से रायपुर स्थित आनंदम कचना पहुंचे, जहां अपने शिष्य टेकराम साहू के निवास पर उनका स्वागत किया गया। शिष्य मंडल के सदस्य राजीव अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1:00 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निमंत्रण पर गुरुजी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। वहां लगभग दो घंटे तक सौहार्दपूर्ण चर्चा और भेंटवार्ता का कार्यक्रम चला।


मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस भेंट के दौरान शिष्य मंडल के सदस्य राजीव अवस्थी, राकेश अग्रवाल, टेकराम साहू, फिजी ग्वालरे एवं विकास दुबे सहित अन्य शिष्यगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करने के पश्चात श्री पंडोखर सरकार राजिम कुंभ कल्प के लिए रवाना हुए, जहां सायं 4:00 बजे से दिव्य दरबार प्रारंभ हुआ और 6:30 बजे तक चला। दरबार में श्रद्धालुओं ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विशेष उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री पंडोखर सरकार को 12, 13 और 14 फरवरी के लिए राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया गया है। इस निर्णय को भक्तों और आयोजकों ने प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
राजिम कुंभ कल्प में आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button