रायपुर

देशभर में गूंजा श्वंदे मातरम्श् मैक में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सामूहिक वंदे मातरम् गान की 150 वीं वर्षगांठ

रायपुर उमा वाणी समाचार 9827191910

देशभर में गूंजा श्वंदे मातरम्श्
मैक में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सामूहिक वंदे मातरम् गान की 150 वीं वर्षगांठ

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशलन काॅलेज, रायपुर मैक ने 15 जनवरी 2026 को काॅलेज आॅडिटोरियम में देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया । जिसे आज भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में भव्य स्तर पर सामूहिक गायन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल जी, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डाॅ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर के समता कॉलोनी के आदरणीय पार्षद श्री दीपक जायसवाल जी की उपस्थिति ने शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान और बुद्धि के लिए देवी सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु शुभ सरस्वती पूजा से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ. जैस्मिन जोशी, ने स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
श्री दीपक जायसवाल जी ने सभा को संबोधित करते हुए एकता, उत्तरदायित्व और राष्ट्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। छात्रों ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाते हुए वंदे मातरम् पर सुन्दर सांस्कृतिक भी प्रस्तुती दी। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज 1 बजे लगभग 5 लाख लोग एवं साथ वन्दे मातरम का गायन करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक वंदे मातरम् गान था। जिसे आॅडिटोरियम में छात्रों और समस्त शिक्षकगणों ने मिलकर गाया। जिससे देशभक्ति उत्साह और राष्ट्रीय भावना से परिपूर्ण वातावरण बन गया।

Related Articles

Back to top button