छत्तीसगढ़रायपुर

संभाग स्तरीय एनपीएनसीडी प्रशिक्षण पर संक्षिप्त रिपोर्ट
दिनांक: 24 जनवरी 2025


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी सर के दिशानिर्देशन में, जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनपीएनसीडी कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में संभाग के सभी जिलों से जिला नोडल अधिकारी, जिला एनसीडी सलाहकार, जिला डाटा प्रबंधक एवं ब्लॉक डाटा प्रबंधक उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एनपीएनसीडी कार्यक्रम के तहत मानव संसाधन को एनसीडी पोर्टल, एडमिन डैशबोर्ड और सीएचओ एप्लीकेशन के उपयोग की व्यापक जानकारी प्रदान करना था, जिससे जिलों और ब्लॉकों में कार्यक्रम का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।
इस सत्र में राज्य कार्यालय अधिकारियों की उपस्थिति से प्रशिक्षण को समृद्ध किया गया -डॉ. कमलेश जैन – राज्य एनसीडी नोडल अधिकारी, डॉ. सुबोध शर्मा – राज्य सलाहकार (एनसीडी), डॉ. उर्विन शाह – मेडिकल ऑफिसर (विश्व स्वास्थ्य संगठन), श्री भूपेंद्र रावत – एचएसटीपी, श्री अब्दुल शेख – एचएसटीपी, श्री अतुल शुक्ला-जिला सलाहकार (डब्लूएचओ)
स्थानीय कार्यालय से: डॉ. प्रीति नारायण – जिला एनसीडी नोडल अधिकारी, श्री मनीष मोजरवर – जिला कार्यक्रम प्रबंधक,श्री निशामनी साहू – जिला डाटा प्रबंधक,डॉ. वजिंदर कौर – एनसीडी सलाहकार, श्री मधुसुदन यादव – एफएल ओ एनसीडी), ब्लॉक स्तर से ब्लॉक डाटा प्रबंधकों (BDMs) ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और चर्चा एवं व्यावहारिक सत्रों में योगदान दिया।
यह प्रशिक्षण सत्र प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स और उनके प्रभावी उपयोग की व्यापक समझ प्रदान करने में सफल रहा। यह संभाग के विभिन्न जिलों में एनपीएनसीडी कार्यक्रम के सुचारू संचालन और निगरानी को और सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button