छत्तीसगढ़रायपुर

दिनांक 24.01.2025 को पी सी पी एन डी टी एक्ट के अंतर्गत ,राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर

दिनांक 24.01.2025 को पी सी पी एन डी टी एक्ट के अंतर्गत ,राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर

के निर्देश में एवं पी सी पी एन डी टी नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव वोरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजर वार के मार्गदर्शन में ,बाल आश्रम कचहरी चौक रायपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्त जॉच बालकों एवम स्टाफ का 85 जॉच किया गया एवम शासकीय JNM/ANM नर्सिंग कॉलेज में रंगोली/पोस्टर/निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया । नोडल अधिकारी डॉक्टर अविनाश चतुर्वेदी द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक समानता एवं पी सी पी एन डी एक्ट से संबंधित लिंग चयन और भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के विरुद्ध जागरूक किया गया एवम रंगोली/पोस्टर/निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आए बालिकाओं को मोमेंटो एवम प्रमाण पत्र दिया गया एवम डॉक्टर प्रगति जायसवाल द्वारा बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता दी गई साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित उन्मुखीकरण भावी नर्सों का किया गया ।

उनके द्वारा अपील की गई लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या में लिप्त किसी सोनोग्राफी संस्था या व्यक्ति के बारे में पता चले तो 104 ट्रोल फ्री नंबर में खबर करे एवम बालिकाओं को भ्रूण लिंग चयन से हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया साथ ही बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सभी विकासखंडो के स्कूलों में बालिका दिवस के अवसर पर शालाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई ।

Related Articles

Back to top button