छत्तीसगढ़

*रायपुर पहुंचे ‘आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा*

*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़*

*’आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा का दौरा*

*रायपुर पहुंचे ‘आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा*

*’आप’ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संजीव झा ने की मुलाकात*

*संजीव झा और चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक संपन्न*

*पार्टी पदाधिकारियों से झा ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा*

*रायपुर, 11 अक्टूबर 2023*

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी हैं। बीते दिनों पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा का दौरा संपन्न हुआ। इसी क्रम में आज प्रदेश प्रभारी संजीव झा रायपुर पहुंचे। चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्यों के साथ उनकी बैठक संपन्न हुई।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा छत्तीसगढ़ के दौरे के बाद आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। दौरे पर सर्वप्रथम उन्होंने नव नियुक्त चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। साथ ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित विधानसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया था। विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी के होने के बाद से संजीव झा का प्रदेश कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर लगातार मैराथन बैठक जारी है।

Related Articles

Back to top button