रायपुर

कोपलवाणी में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शताब्दी सुबोध पांडे

 

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
अविनाश सिटी संतोष ग्रोथ अकादमी में दिव्यांग बच्चों के बीच कोपलवाणी में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शताब्दी सुबोध पांडे, संतोष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अशोक नारायण गुप्ता उपस्थित थे। संस्था की संचालिका पद्मा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।ध्वजारोहण के पश्चात शताब्दी सुबोध पांडे ने संवर्धनी न्यास नईदिल्ली की ओर से विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया।


उन्होंने देवी अहिल्याबाई जी के जीवन पर आधारित रोचक जानकारियां बच्चों को बताई, जिसे पदमा शर्मा जी द्वारा साइन लेंग्वेज में विद्यार्थियों के समक्ष रखी ।इस अवसर पर संतोष ग्रोथ अकादमी के प्रतिनिधि, कोपलवाणी विद्यालय के कर्मचारीगण और विद्यार्थी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button