गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण
27 जनवरी 2025
गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण 
रायपुर. गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ के अवसर अग्रसेन महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया.महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। स्वाधीनता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा संकल्प लें कि वे देश हित में कार्य करेंगे, शिक्षा की साधना जारी रखेंगे और पूरे समर्पण से अपने लक्ष्य तक का सफर पूरा करेंगे।अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व होना चाहिए। संविधान निर्माताओं में पांच सदस्य हमारे छत्तीसगढ़ से थे. महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा संविधान हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है, मतदान देकर आप सभी अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंदीय इकाईके अध्यक्ष जे पी अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी उमेश अग्रवाल वरिष्ठ समाज सेवी रामदास अग्रवाल के साथ ही समाज के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे.

इस मौके पर महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा मानिकपुरी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने विद्यार्थियों से गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने कहा कि हमें स्वाधीनता मिलने के बाद अब मानसिक गुलामी से भी हमे आजाद होने की आवश्यकता है. कार्यक्रम का संचालन प्रो रिदावना हसन ने किया. इसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं अन्य स्टाफ ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.