तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यशाला
स्थान: डीबी गर्ल्स ऑटोनोमस पीजी कॉलेज, रायपुर
तिथि: 9 जनवरी 2025
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर और डीबी गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के उपाय साझा करना, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर उनके समाधान पर चर्चा करना था।

राज्य मानसिक स्वास्थ्य मास्टर ट्रेनर श्री प्रशांत रंजन पांडेय द्वारा बेहतर जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी। यह कार्यक्रम जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP) टीम द्वारा आयोजित किया गया और सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मेशराम, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण, एवं डीपीएम श्री मनीष मैजरवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

