छत्तीसगढ़रायपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी की मुलाकात – छत्तीसगढ़ के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा

((उमा वाणी)) रायपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी की मुलाकात – छत्तीसगढ़ के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा

गणेश तिवारी नई दिल्ली।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू से उनके सरकारी निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राजीव अवस्थी ने मंत्री तोखन साहू को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया और उन्हें परिषद की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, अवस्थी ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की स्वायत्तता, शहरी और ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

राजीव अवस्थी ने तोखन साहू को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और पंचायत प्रतिनिधियों को मिलने वाले सीमित अधिकार विकास कार्यों में बड़ी बाधा बनते हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक अधिकार दिए जाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन की मांग की।

इस दौरान तोखन साहू ने भी छत्तीसगढ़ के पंचायतों और शहरी निकायों को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के बिना वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ के पंचायतों को और अधिक सशक्त करने तथा शहरी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने पर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मुलाकात के अंत में राजीव अवस्थी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद की आगामी योजनाओं की जानकारी दी और मंत्री तोखन साहू ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button