अंतरविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता*
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज उमग 2025 के अंतर्गत अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस आयोजन में रायपुर शहर के अनेक विद्यालय के छात्र अपने अपने डांस ग्रुप के साथ महाविद्यालय पहुंचे। छात्रों द्वारा पारम्परिक देशभक्ति तो कही छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी ।इसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हर साल विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुति दी जाती है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ठाकुर राम चन्द्र स्वमी सार्वजनिक न्यास जैतूसाव मठ मंदिर के सचिव महेंद्र अग्रवाल महाविद्यालय में आये समस्त विद्यालय को शुभकामना देते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया और कहा कि हर छात्र को अपने जीवन में कोई न कोई संकल्प लेना चाहिए एक संकल्प छात्र जीवन को नयी दिशा देना और अनुशासित रहने की सीख देती है छात्र जीवन का हर पल एक स्वर्ण युग की तरह होता है उसे खुल कर जीना चाहिए। ,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता छात्र जीवन को आगे बढ़ने हुए सही निर्णय लेने समूह में कार्य करने की शक्ति देती है उन्होंने यह भी कहा कि कैसे वे स्कूल के दिनों में भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया करते थे और इन्ही प्रतियोगीताओ ने उन्हें अपने जीवन में अनेक अमूल्य सबक दिए। हार और जीत किसी भी प्रतियोगिता का आधार नहीं होता सबसे जरुरी होता है उस प्रतियोगिता से जीवन में सीख लेना और अच्छी शिक्षा लेकर देश का उज्जवल भविष्य का निर्माण करना। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने बताया की छात्रजीवन मनुष्य के जीवन का बहुत ही मनोरम समय होता है और यही छात्रों के भविष्य का आधार होता है। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि यह प्रतियोगित 2005 से अब तक आयोजित की जा रही है ।हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के साथ किया जाता है और इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों का प्रोत्साहन करना है। महकाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा हर मनुष्य के जीवन का अधिकार और अच्छे भविष्य के लिए जरुरी होता है छात्र जीवन में अनुशासन और सही शिक्षा छात्रों को डॉक्टर, नेता, राजनेता, पत्रकार, इंजीनियर बनने की प्रेरणा देते है। नरेंद्र जल क्षत्रीय और विभाग सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम के प्रभारी अभिषेक अग्रवाल और पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे ने बताया कि एकल में प्रथम अग्रसेन पब्लिक स्कूल, द्वितीय वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल, समूह में प्रथम सेंट जोसेफ स्कूल द्वितीय सेंट थॉमस स्कूल। ओवर आल चैंपियन वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आईं क्यूं एसी प्रभारी डॉ डॉली पांडे ने किया।
कार्यक्रम का संचालन योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर और साथ ही गुलशन साहू और ऋषिका गभने रही।
एकल नृत्य विजेता
प्रथम पायल प्रधान (अग्रसेन पब्लिक स्कूल)
द्वितीय पीयूष धीवर (वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल)
समूह नृत्य
प्रथम भूमिका यादव
विद्या पस्टेल
दर्शन मोहरे
मीनल तुम्हारे
भूमि कश्यप
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
आद्या सिंह
लीशा चंद्रा
आराध्या चौहान
रागिनी पांडे
मुस्कान साकेत
रोशिनी जायसवाल
सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल




