रायपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज,,,एफआईआर के विरोध मे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला जलाया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज,,,एफआईआर के विरोध मे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला जलाया

रायपुर 29 अगस्त 2024। भिलाई मे स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर पुलिस प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्यवाही लाठीचार्ज व 150 से अधिक कार्यकर्ताओ पर एफआईआर के विरोध मे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे क नेतृत्व मे पुतला जलाया।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे कानून व्यवस्था लचर होगई है। कुछ दिनो पूर्व कांग्रेस द्वारा लचर कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था।विगत दिनो पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मे शामिल होने जा रहे थे। रास्ते मे असामाजिक तत्वो ने घेर कर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया। अगर पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नही है तो छत्तीसगढ़ की जनता की सुरक्षा पुलिस कैसे करेगी? छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश मे शांति पर्वूक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ के ऊपर लाठीचार्ज एवं एफआईआर करना अलोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है। विष्णु देव साय की सरकार तानाशाही रवैय्ये चुकी मे उतर चुकी है तानाशाही से किसी की सरकार नही चलती और कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इस तानाशाही सरकार से हर मोर्चे पर लड़ती रहेगी।
इस प्रदर्शन मे छाँया वर्मा उधोराम वर्मा कन्हैयाअग्रवाल आकाश शर्मा प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर दीपा बग्गा देव कुमार साहू माधव साहू दिनेश ठाकुर बाकर अब्बास जी.श्रीनिवास बंशी कन्नौजे ममता राय आशा चौहान राकेश धोत्रे राजू सोनी कमलेश नथवानी मो. सिद्दीक मुन्ना मिश्रा सुनील धु्रव नवाज खान अस्सु खान विष्णु राजपूत अभिषेक कसार राहुल तिवारी गौतम यादव अमित नायडू देव दीवान कुर्रे मोहसिन खान आदि उपस्थित थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button