छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत, सात घायल

कवर्धा , छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये।
सभी श्रमिक तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गये थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये। यह दुर्घटना कुकदूर थाना के बाहपाली गांव के पास हुई।
कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना कर दी गयी।

Related Articles

Back to top button