दिनांक 29 ऑगस्ट 2025 को, एम सी एच अस्पताल कालीबाड़ी में शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
(उमा वाणी)न्यूज रायपुर
29 अगस्त 2025 को, एम सी एच अस्पताल कालीबाड़ी में शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
मुख्य अतिथि माननीय विधायक दक्षिण श्री सुनील सोनी जी द्वारा छोटे बच्चों को विटामिन ए सिरप पीला कर किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद महोदय श्री मनोज वर्मा जी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर मिथिलेश चौधरी जी, टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर श्वेता सोनवानी जी, एम सी एच अस्पताल कालीबाड़ी से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशि प्रभा बंजारे मैडम , उपस्थित रहें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी जी ने बताया कि,शिशु संरक्षण माह दिनांक 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप की एक बोतल प्रदान किया जायेगा जो कि बच्चों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित मात्रा में 1 m l में दिया जाना है।
टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर श्वेता सोनवानी ने बताया कि,इस अभियान के तहत 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक तुरंत पिलाया जाएगा।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक महोदय ने संबोधित करतें हुए आयरन सिरप के लाभ के बारे में बताते हुएं कहा कि,बच्चों को आई एफ ए सिरप की नियमित खुराक देने से खून की कमी दूर होती हैं एवं शारीरिक मानसिक विकास में मदद करता हैं।
टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर श्वेता सोनवानी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में एवं न्यूमोनिया एवं डायरिया से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाता है साथ ही रतौंधी बीमारी से बचाव करता हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी जी ने रायपुर जिले के लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आयरन फोलिक एसिड का लक्ष्य 242931 हैं जबकि विटामिन ए का टारगेट 229435 है इस टारगेट को एक माह में पूरा किया जाएगा।