छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने आईना दिखाया है भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी

उमा वाणी न्यूज़ रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर

ने आईना दिखाया है भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी

*भाजपा में काम करने वाला कोई और मलाई खाने वाला कोई और

रायपुर/28 मार्च 2025। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर साय सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने आईना दिखाया है। भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र से भाजपा संगठन और सरकार के बीच चल रही तनातनी को उजागर किया है भाजपा में भारी गुटबाजी और अंतर्कलह चल रहे। भाजपा में काम करने वाला कोई और और मलाई खाने वाला कोई और है भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। आरएसएस और सरकार के मंत्रियों के चाटुकारिता करने वालों को पद से सुशोभित करने की तैयारी चल रही है और भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी को ननकी राम कंवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा है। भाजपा की सरकार को 15 महीना होने जा रहा है लेकिन अब तक साय कैबिनेट पूरी तरह से बनी नहीं है अभी भी दो मंत्री के पद खाली हैं। निगम, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इसकी मुख्य वजह भाजपा की अंतर्कलह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने साय सरकार के सुशासन की पोल खोल दी है। बड़े-बड़े विज्ञापनों में सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले अपने संगठन के भीतर ही सुशासन स्थापित नहीं कर पाए हैं वहां भी मनमर्जी और मनमानी चल रहा है। अभी एम आई सी सदस्यों की नियुक्ति के दौरान भी भाजपा के एक नेता ने दुखी होकर कहा था एमआईसी सदस्य बनने के लिए 25 से 50 लाख रुपए की मांग की जा रही है इसी कारण वह सदस्य नहीं बन पाएंगे और भाजपा का चरित्र भी पदों को बेचना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र ने भाजपा के उसे दावों की पोल खोल दी है जिसमें कहा जाता है कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। यहां अनुशासन है जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सूटकेस वालों की पार्टी है और वहां अनुशासन नाम की चीज नहीं है जो ज्यादा मोटी रकम देगा उसी को वहां पद से सुशोभित किया जाता है और आम कार्यकर्ताओं को अनुशासन का डंडा दिखाकर डराया धमकाया जाता है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button